फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: धनंजय मुंडे पर मेहरबान अजित पवार, बोले- अगर वे जांच में निर्दोष निकले तो उनको दोबारा मौका देंगे

Fri, 25 Jul 2025 11:08 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

नौ दिसंबर 2024 को बीड सरपंच हत्या मामले में पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे को इस्तीफा देना पड़ा था। उनके खिलाफ जांच चल रही है। इसे लेकर डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि अगर धनंजय मुंडे जांच में निर्दोष निकलते हैं तो उनको दोबारा मौका दिया जाएगा। सरपंच हत्या मामले में धनंजय मुंडे ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। 
 
विज्ञापन
धनंजय मुंडे और डिप्टी सीएम अजित पवार। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीड सरपंच हत्या मामले में घिरे पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे पर डिप्टी सीएम अजित पवार मेहरबान हैं। अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि अगर धनंजय मुंडे जांच में निर्दोष निकलते हैं तो उनको दोबारा मौका दिया जाएगा। सरपंच हत्या मामले में धनंजय मुंडे ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन


हाल ही में धनंजय मुंडे के खिलाफ राज्य कृषि मंत्री रहने के दौरान उपकरणों की खरीद और वितरण में घोटाले का आरोप लगाने वाली याचिका को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। इसे लेकर एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है। लेकिन उन्हें मानसिक तनाव सहना पड़ा।

पवार ने कहा कि एक अन्य मामले में न्यायिक जांच चल रही है। एक बार यह पूरी हो जाए तो तथ्य सामने आ जाएंगे। अगर यह पता चलता है कि उनका किसी भी तरह से कोई संबंध नहीं है, तो हम उन्हें एक अवसर देंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कर्नाटक भवन में अफसरों में विवाद, विशेष अधिकारी ने सीएम के सहयोगी पर लगाया जूता फेंकने का आरोप

बीड में दिसंबर 2024 में हुई थी हत्या
नौ दिसंबर 2024 को संतोष देशमुख का कथित तौर पर अपहरण किया गया, उनके साथ मारपीट की गई और फिर उनकी हत्या कर दी गई  थी। वह जिले में एक ऊर्जा कंपनी से जबरन पैसे वसूलने की कोशिश को रोकने का प्रयास कर रहे थे।  धनंजय मुंडे पर इस्तीफा देने का दबाव तब बढ़ा, जब देशमुख की हत्या से पहले किए गए अत्याचार की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। ये तस्वीरें और वीडियो अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के आरोपपत्र में शामिल किए गए हैं। तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्यभर में आक्रोश फैल गया। धनंजय मुंडे ने चार मार्च को कैबिनेट से इस्तीफा दिया था।

दौंड गोलीबारी मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश
अजित पवार ने यह भी कहा कि दौंड गोलीबारी मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसमें आरोपियों में राकांपा विधायक शंकर मांडेकर का भाई भी शामिल है। यदि एक व्यक्ति का आचरण गलत है तो इससे पार्टी का अपमान नहीं होता।  बालासाहेब मांडेकर और अन्य पर 21 जुलाई को दौंड में यवत के पास अंबिका लोक कला केंद्र में लोक नृत्य प्रदर्शन के दौरान हवा में गोलीबारी करने का आरोप है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'आपराधिक शिकायत में हो सकता है बदलाव, अगर आरोपी के अधिकार पर न पड़े असर', कोर्ट की टिप्पणी

यह फैसला बेहद गलत
अजित पवार के बयान पर महाराष्ट्र एनसीपी (शरद) के अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने कहा कि मुंडे को राज्य सरकार में वापस लाने का कोई भी कदम दुर्भाग्यपूर्ण होगा। यह पार्टी का फैसला है। लेकिन बीड में मारे गए महादेव मुंडे की पत्नी महीनों से न्याय की गुहार लगा रही हैं और उन्होंने आत्महत्या का भी प्रयास किया है। इससे पता चलता है कि सरकार न्याय दिलाने के प्रति गंभीर नहीं है। शिंदे ने कहा कि यदि मुंडे को मंत्रिमंडल में वापस लाया जाता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। परली निवासी महादेव मुंडे का 19 अक्तूबर, 2023 को अपहरण कर लिया गया था। तीन दिन बाद उनका शव मिला था। उनकी पत्नी ने दोषियों की गिरफ्तारी में देरी के विरोध में पिछले हफ्ते बीड पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में जहर खा लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें