फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा को मिली वाई प्लस सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

Thu, 09 Mar 2023 12:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिल गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर कुशवाहा को यह सुरक्षा मिली है। 
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति में इन दिनों काफी गहमागहमी चल रही है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आई है कि जदयू से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस सुरक्षा मिलने के कई राजनैतिक मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल कुशवाहा बीते कुछ दिनों से नीतीश कुमार के खिलाफ हमलावर हैं। बीते दिनों ही कुशवाहा ने नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से अलग होकर नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का गठन किया था। 

विज्ञापन


खूफिया विभाग की रिपोर्ट पर गृह मंत्रालय ने उपेंद्र कुशवाहा को सुरक्षा दी गई है। इससे पहले विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी को भी केंद्र सरकार ने वाई प्लस सुरक्षा दी थी। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान को भी कुछ समय पहले जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें