फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upendra Dwivedi: 'यूक्रेन युद्ध भारत के लिए जीवित प्रयोगशाला', सेना प्रमुख बोले- AI से बदल रहा युद्ध का चेहरा

Wed, 12 Nov 2025 11:04 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना यूक्रेन युद्ध को करीब से देख रही है क्योंकि यह सीमावर्ती हालात जैसा ‘लिविंग लैब’ है। उन्होंने कहा कि तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर टूल्स आधुनिक युद्ध के निर्णायक तत्व बन चुके हैं।
विज्ञापन
जनरल उपेंद्र द्विवेदी, थल सेना प्रमुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना यूक्रेन युद्धक्षेत्र पर कड़ी नजर रख रही है, क्योंकि यह भारत की सीमाओं जैसी परिस्थितियों वाला “लिविंग लैब” बन गया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और इसमें तकनीक निर्णायक भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली डिफेंस डायलॉग 2025 में संबोधन के दौरान जनरल द्विवेदी ने कहा कि मौजूदा दौर प्रतिस्पर्धा और संघर्ष का युग है। उन्होंने बताया कि आज 50 से अधिक युद्ध जारी हैं और 100 से अधिक देश किसी न किसी रूप में इसमें शामिल हैं। यूक्रेन युद्ध में ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और प्रिसिजन फायर ने युद्ध के तरीके बदल दिए हैं।

युद्ध के बदलते स्वरूप की व्याख्या
सेना प्रमुख ने कहा कि युद्ध के तीन ‘डी’-डेमोक्रेटाइजेशन, डिफ्यूज और डेमोग्राफी आज की सैन्य रणनीति को परिभाषित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), क्वांटम तकनीक, साइबर टूल्स और डायरेक्टेड एनर्जी वेपंस जैसी तकनीकें अब ‘ग्रे जोन’ में युद्ध की नई सीमाएं तय कर रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'नागरिकों की सतर्कता से जवाबदेह बनी न्यायपालिका', गवई बोले- जनता का संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत

भारत की चुनौतियों पर दृष्टि
जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत “दो-ढाई मोर्चों” की चुनौती का सामना कर रहा है। इसलिए, सेना को नई तकनीकों को पारंपरिक और आधुनिक दोनों युद्ध शैलियों में ढालना होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत के लिए भूगोल अब भी रणनीति तय करता है और भूमि ही विजय की मुद्रा बनी रहेगी।
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने बताया कि भारतीय सेना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का लाभ उठाने के लिए ‘जिज्ञासा’ नामक इन-हाउस चैटबॉट लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ 15 अन्य सॉफ्टवेयर भी तैयार किए जा रहे हैं जो फोर्स को अधिक सक्षम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘AI in the Box’ सिस्टम की ट्रायल प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और यह मोबाइल फॉर्मेशन को रणनीतिक बढ़त देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें