फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: ये हैं 16वीं विधानसभा के सबसे अमीर विधायक

Sun, 22 Jan 2017 11:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलहवीं विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने वाला है और अब सत्रहवीं विधान सभा के चुनाव के लिए रणभेरी बज चुकी है। सोलहवीं विधान सभा के 403 विधायकों में स्वार टांडा से विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां सबसे अमीर रहे।
विज्ञापन


इस बार भी नवेद मियां इसी क्षेत्र से मैदान में बसपा के टिकट पर भाग्य आजमाएंगे। चुनाव आते ही एक बार फिर गरीब-अमीर की बात हो रही है। रामपुर के लोगों के लिए गर्व है कि यूपी में सबसे अमीर विधायक स्वार के विधायक नवाब खानदान के नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां हैं। 2012 में नवेद मियां ने कांग्रेस के टिकट पर स्वार से चुनाव जीता था।

इस बार वह बसपा से इसी क्षेत्र से मैदान में हैं। यूपी का रामपुर हमेशा सुर्खियों में रहता है। राजनीतिक दृष्टि से यहां के दो लोग सबसे ज्यादा चर्चित हैं। पहले आजम खां और दूसरे हैं नवेद मियां। प्रदेश में 403 विधायक हैं,

इनमें नवेद मियां के पास सबसे अधिक 58 करोड़ की संपत्ति है। 56 वर्षीय नवेद मियां चंडीगढ़ के कालेज आफ आर्किटेक्चर से बैचलर डिग्री हासिल की। इसके बाद कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर आफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन मार्केटिंग की डिग्री ली। 
 
विज्ञापन

अपनी राजनीति की शुरुआत नवेद मियां ने कांग्रेस से की। चार बार कांग्रेस से विधायक बने, सपा से और बसपा से भी वे विधायक रह चुके हैं। नवेद मियां विधान सभा का एक भी चुनाव अभी तक नहीं हारे हैं, लोकसभा चुनाव में जरूर उन्हें पराजय मिली थी।

पिछले वर्ष कांग्रेस विधायक के तौर पर राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने की वजह से पार्टी ने उन्हें निकाल दिया। अब वह बसपा में हैं। आर्डर आफ द ग्राफिन मिल चुका है एवार्ड नवेद मियां को जनता की सेवा और परोपकार के लिए दिया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान आर्डर आफ द ग्राफिन भी मिल चुका है। शायद ही यूपी में यह सम्मान किसी विधायक को मिला है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें