फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग का आदेश 'गैरकानूनी और असंवैधानिक': केजरीवाल

Sun, 22 Jan 2017 11:38 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वोट के लिए नोट लेने की अपील लोगों से करने पर चुनाव आयोग की कड़ी फटकार के बाद अरविंद केजरीवाल ने आयोग पर पलटवार किया है। उन्होंने चुनाव आयोग की तरफ से पार्टी की मान्यता रद्द करने की चेतावनी के फैसले को 'गैरकानूनी, असंवैधानिक और गलत' करार दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह चुनाव आयोग के फैसले को अदालत में चुनौती देंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है‌ कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग ने शनिवार को कड़ी फटकार लगाई। केजरीवाल ने गोवा में भाषण के दौरान वोट के लिए नोट लेने की अपील लोगों से की थी। इस मामले में चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई है।

साथ ही चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भविष्य में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन पाया गया तो उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने इतना तक कह दिया है कि ऐसी स्थिति में आम आदमी पार्टी की मान्यता को निलंबित या खत्म भी की जा सकती है।
विज्ञापन


हालांकि, चुनाव आयोग की फटकार के बाद केजरीवाल ने कहा कि वो आगे से भाषणों के दौरान ऐसा बयान नहीं देंगे। लेकिन ट्वीट कर आयोग की फटकार पर आपत्ति जताई।

आयोग ने कहा, 'आप यह भी ध्यान रखें कि अगर भविष्य में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होता है तो आयोग इलेक्शन सिंबल्स (रिजर्वेशन ऐंड अलॉटमेंट) ऑर्डर ऐक्ट के पैरा 16 के तहत आपके और आपकी पार्टी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।'

पैरा-16 के तहत चुनाव आयोग को आचार संहिता के उल्लंघन की दशा में किसी पार्टी की मान्यता को खत्म या निलंबित करने का अधिकार है। 
  Election Commission censures Delhi CM Arvind Kejriwal for violation of model code of conduct during his Jan 8 speech in Goa. — ANI (@ANI_news) January 21, 2017

 
विज्ञापन

इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दूंगा-केजरीवाल

इधर, चुनाव आयोग की इस फटकार पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई है। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि चुनाव आयोग का ये निर्देश सरासर गलत है। निचली अदालत ने इस मामले में मेरे पक्ष में फैसला दिया था। चुनाव आयोग ने कोर्ट के फैसले को नजरअंदाज किया है। केजरीवाल ने ट्वीट में चुनाव आयोग के इस फैसले को अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है। EC order agnst me completely wrong. Lower court gave order in my favor. EC ignored court's order. Will challenge EC's latest order in court — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 21, 2017

  गौरतलब है कि गोवा में एक चुनावी रैली के दौरान केजरीवाल ने लोगों से अपील की थी कि कांग्रेस और बीजेपी से पैसे लें लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को ही दें। उन्होंने लोगों से कहा था कि कांग्रेस और बीजेपी के लोग उन्हें पैसे देने आएंगे। महंगाई को ध्यान में रखते हुए लोगों को उनसे 5000 की जगह 10000 रुपये मांगने चाहिए, वह भी नए नोटों में।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें