फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव ने केंद्र सरकार को गंगा की दिलाई याद, हुई कामकाज की समीक्षा

Fri, 24 Jun 2016 04:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मंत्रियों के उच्चस्तरीय समिति की गंगा और स्वच्छ भारत अभियान के काम की समीक्षा - फोटो : PTI
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली के नेतृत्व में बनी मंत्रियों के उच्चस्तरीय समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वपनिल योजनाओं स्वच्छ भारत अभियान और गंगा पुनर्रोद्धार के कामकाज की समीक्षा की। समिति ने महसूस किया है कि दोनों अभियानों के कामकाज की प्रभावी निगरानी और मल्टी मीडिया में उसके चौतरफा प्रचार के लिए उच्चस्तरीय कार्यदल बनाने की जरुरत है।
विज्ञापन


इन दोनों ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रचार -प्रसार के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनेगी। यह समिति स्वच्छ भारत अभियान और गंगा पुनर्रोद्धार के एकीकृत प्रचार अभियान के लिए सरकार के अलावा गैर सरकारी संसाधनों की भी पहचान करेगी।

दरअसल यूपी चुनाव से पहले सरकार पर दबाव है कि वह गंगा के लिए किए गए उसके प्रयासों का असर जनता को दिखना चाहिए। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार ने गांव-देहात में करोड़ों की संख्या में शौचालयों का निर्माण करा दिया है। लेकिन उसका श्रेय उसके खाते में नहीं जा पा रहा है। इसलिए सरकार के रणनीतिकार इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर ज्यादा जोर देना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

 
जेटली के नेतृत्व में बने मंत्री समूह ने इस कार्य के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाने का निर्णय लिया है। पीएम मोदी की स्वपनिल योजनाओं की समीक्षा के लिए बुधवार को संपन्न हुई मंत्री समूह की उच्चस्तरीय बैठक में जेटली के अलावा चौ. वीरेंद्र सिंह, उमा भारती, स्मृति ईरानी और सूचना प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौर शामिल थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें