फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम बोले- यूपी में पार्टी अकेले बनाएगी सरकार, शिवपाल बनेंगे मंत्री

Sun, 19 Feb 2017 05:04 PM IST
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
वोट डालने के बाद पत्नी और बहू के साथ मुलायम सिंह - फोटो : ani
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी में अकेले ही सरकार बनाएगी। सैफई में पत्नी साधना गुप्ता और बहू अपर्णा यादव के साथ वोट डालने पहुंचे मुलायम ने कहा कि राज्य में समाजवादी पार्टी की बहार है।
विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि यूपी में पांच साल के अंदर बहुत सारे काम हुए हैं। इसलिए राज्य में एक बार फिर अखिलेश यादव सीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर शिवपाल सिंह यादव फिर से मंत्री बनेंगे।
  Mulayam Singh Yadav, accompanied by daughter-in-law Aparna Yadav, leaves after casting his vote in Saifai #uppolls2017 pic.twitter.com/Q8CvGjgeR5 — ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
विज्ञापन


  Developmental work has been done in UP and Akhilesh will once again be the CM: Mulayam Singh Yadav #UPPolls2017 pic.twitter.com/2DVYgnK7iT — ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017


वहीं सीएम अखिलेश यादव ने वोट डालने के बाद पिता मुलायम सिंह यादव के उल्ट प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस के साथ मिलकर सपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। अखिलेश ने कहा कि पहले दो चरणों की तरह तीसरे चरण में भी सपा आगे है। 
वोट डालने पहुंचे रहे मुलायम परिवार का विवाद भी साफ नजर आ रहा है। अखिलेश जहां अकेले वोट डालने पहुंचे तो मुलायम सिंह यादव अपनी पत्नी साधना गुप्ता और बहू अपर्णा यादव भी साथ थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें