फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीएम मोदी कल रखेंगे पेयजल परियोजना की आधारशिला, 2995 गांवों को होगा लाभ

Fri, 20 Nov 2020 09:51 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को कहा कि मोदी कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण जल और स्वच्छता समिति के सदस्यों से बातचीत भी करेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन


पीएमओ ने बताया कि इस परियोजना के तहत 2995 गांवों के सभी घरों को पेयजल कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा और इन जिलों की करीब 42 लाख जनसंख्या को फायदा होगा। इन सभी गांवों में ग्रामीण जल और स्वच्छता समितियों का गठन किया गया है और इनकी जिम्मेदारी संचालन और देखभाल की होगी।

परियोजना की कुल लागत 5555.38 करोड़ रुपये है और इसे 24 महीने में पूरा करने की योजना है। यह परियोजना जल जीवन मिशन का हिस्सा है। इस मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री ने पिछले साल 15 अगस्त को की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें