फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : यूपी, बिहार समेत पांच राज्यों में कोरोना वैक्सीन के 11 करोड़ डोज उपलब्ध, अब तक नहीं हुए इस्तेमाल

Wed, 08 Dec 2021 08:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट भारत समेत दुनिया के 30 से अधिक देशों में फैल चुका है। कई देशों ने लोगों को वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाकर खतरनाक ओमिक्रॉन से लड़ने की तैयारी कर ली है। वहीं भारत में टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ने से सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' की दहशत के बीच देश में कोरोना टीकाकरण की धीमी रफ्तार कई राज्य सरकारों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। केंद्र सरकार के ताजा आंकड़े के अनुसार पांच राज्यों में कोरोना वैक्सीन के करीब 11 करोड़ डोज उपलब्ध हैं जिनका अब तक उपयोग नहीं हुआ है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और राजस्थान शामिल हैं। राज्यसभा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार, फिलहाल देश में कोरोना वैक्सीन के 23 करोड़ डोज उपलब्ध हैं। वहीं पांच राज्यों में इन डोज की संख्या 11 करोड़ के करीब है। इनमें  उत्तर प्रदेश सबसे पहले स्थान पर है जहां वैक्सीन की 2.9 करोड़ डोज बचे हैं, वहीं बंगाल में 2.5 करोड़, महाराष्ट्र में 2.2 करोड़, बिहार में 1.80 करोड़, राजस्थान में 1.43 करोड़, तमिलनाडु में 1.35 करोड़ और मध्य प्रदेश में 1.1 करोड़ वैक्सीन डोज बचे हुए हैं, जिनका इस्तेमाल अब तक नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें