फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के चिकित्सालय में तैनात कार्मिक होंगे प्रशिक्षित, जानें कैसे मरीजों को होगा फायदा

Sat, 20 Sep 2025 07:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के 75 जिलो में चलेगा ट्रेनिंग अभियान। - फोटो : AU
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सुविधाएं सुलभ कराने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में लागू की जाने वाली इस योजना के तहत अब राज्य के 75 जनपदों में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के चिकित्सा अधीक्षक/लैब टेक्नीशियनों/ कम्प्यूटर आपरेटरों को प्रशिक्षण प्रदान किए जाने का शुभारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण जिलों के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के पर्यवेक्षण में दिया जा रहा है।
विज्ञापन


15 सितंबर से शुरू किए गए इस प्रशिक्षण को मेसर्स पीओसीटी सर्विसेज के एनजीओ पीक्यूएसडीएफ के द्वारा सीएसआर फंड से संचालित किया जा रहा है। चिकित्सालयों में तैनात मानव संसाधन के प्रशिक्षित हो जाने के बाद प्रत्येक मरीज का आभा आधारित पंजीकरण होगा एवं उनका डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार होने के साथ-साथ सभी को कम्प्यूटराइज्ड पैथालॉजी रिपोर्ट उनके मोबाइल पर वाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी।
विज्ञापन

यूपी के 75 जिलो में चलेगा ट्रेनिंग अभियान

क्या है योजना
यूपी सरकार ने अपने अस्पतालों में मरीजों के लिए सुविधा शुरू की थी, जिसमे किसी को टेस्ट रिपोर्ट पाने के लिए दर दर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें ऑनलाइन ही हासिल किया जा सकेगा।

क्या कहना है ट्रेनिंग देने वाली कंपनी का
यूपी के 75 जिलो के सभी अस्पतालों में ट्रेनिंग देने वाली पीओसिटी के चैयरमैन का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में लैब टेस्ट की रिपोर्ट एसएमएस के जरिए मोबाइल पर मुहैया कराने की सुविधा से बहुत से मरीजों और उनके परिजनों को मदद मिली है और उन्हें अस्पताल में आकर लाइन में नहीं लगना पड़ रहा है। इसी कड़ी में अब पीओसिटी ने उत्तर प्रदेश के तमाम चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बड़ी राहत देने के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन शुरू किया गया है। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में एक महीने तक जारी रहेगा।

यूपी के अलग-अलग मंडलों में अलग-अलग जिलों में अनुभवी ट्रेनेर इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिये सही ट्रेनिंग देंगे जिससे मरीजों को सही समय पर सही जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें