फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: समाजवादी पौष्टिक आहार योजना के सहारे अपनी उपलब्धियां बढ़ाने में जुटी सरकार

Wed, 03 Aug 2016 05:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अागरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा में बेसिक स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत प्रत्येक सोमवार को मौसमी ताजे फलों का वितरण हो रहा है। इसके लिए पूरा बजट प्रदेश सरकार दे रही है। इसको ‘समाजवादी पौष्टिक आहार योजना’ नाम दिया गया है। सरकार इसे अपनी उपलब्धियों में शामिल करना चाहती है। इसलिए योजना के विशेष प्रचार-प्रसार पर जोर दे रही है।
विज्ञापन


मिड-डे मील केंद्र सरकार की योजना है। हालांकि इसमें केंद्र और राज्य सरकार दोनों बजट देती हैं। राज्य का हिस्सा कम होता है। जुलाई 2016 से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा के अनुरूप मिड-डे मील के साथ सप्ताह में एक दिन मौसमी ताजे फल वितरित किए जा रहे हैं। हालांकि आम लोग इसे मिड-डे मील का ही हिस्सा मान रहे हैं।

सरकार योजना का क्रेडिट लेने के उद्देश्य से समाजवादी पौष्टिक आहार योजना का प्रचार-प्रसार करा रही है। सभी स्कूलों में 73 फुट के बैनर लगेंगे। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के निदेशक अजय कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को लिखा है कि प्रत्येक सोमवार को स्कूलों में फल वितरण का आयोजन कराते हुए योजना का प्रचार-प्रसार जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से समाजवादी पौष्टिक आहार योजना के रूप में ही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें