पांच साल पहले एक हिंदू परिवार ने अपना धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। लेकिन अब पांच साल बाद परिवार ने दोबारा विश्व हिंदू परिषद की मदद से हिंदू धर्म अपना लिया है। परिवार सहारनपुर का रहने वाला है।
परिवार को लोकल वीएचपी और आरएसएस संगठन के लोगों की मदद से आर्य समाज में धर्म परिवर्तन कर फिर से हिंदू बनाया गया है। परिवार को एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा परेशान किया जा रहा था। बता दें कि 55 वर्षीय व्यापारी धर्मवीर जाट जो कि सहारनपुर के कोटला में रहते है। इन्होंने 2012 में धर्म परिवर्तन कर लिया था। यह धर्मवीर से मोहम्मद साद बन गए थे। इनकी पत्नी का नाम ममता था जो कि मरियम बन गई थीं। पुत्री शिवानी का नाम बदलकर जैनब रखा गया। जबकि बेटे सौरभ और राहुल का नाम बदलकर शोएब और राशिद रखा गया था।
पढ़ें- यूपीः भदोही में 300 दलितों के धर्मांतरण से हिली भाजपा, आनन-फानन पहुंचे कई संगठन