फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: दिग्गजों के बोल-वचन, माया बोलीं - 300 सीटें जीतेंगे

Sun, 19 Feb 2017 01:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस बार 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान हो रहा है। ये जिले सपा का गढ़ माने जाते हैं। इस बार यहां कई दिग्गजों की साख दांव पर है। देखना दिलचस्प होगा कि यहां कौन जीतता है। हालांकि वोटिंग के सभी पार्टियों के दिग्गजों ने अपनी-अपनी लहर बताई और बहुमत से सरकार बनने की बात कही। 
विज्ञापन


सबसे पहले सुबह साढ़े बजे वोट करने पहुंची लखनऊ कैंट से बीजेपी उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी। वोट डालने के बाद जोशी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की मार्मिक अपील ये बताती है कि अपर्णा चुनाव हार रही हैं। बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी सपा उम्मीदवार और मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।  Mulayam ji's emotional appeal points to the fact that Aparna Yadav is losing:Rita Bahuguna Joshi,BJP after casting vote in Lucknow pic.twitter.com/iLCdXt2y4y — ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
विज्ञापन

अखिलेश बोले - कांग्रेस के साथ सपा बनाएगी सरकार

अखिलेश यादव और राहुल गांधी
सीएम अखिलेश यादव सुबह 10 बजे के करीब वोट डालने पहुंचे। वोट के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने भी अपनी पार्टी की जीत का दावा किया औऱ कहा कि यूपी में सपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। कांग्रेस के साथ मिलकर सपा की सरकार बनेगी। अखिलेश ने कहा कि पहले दो चरणों की तरह तीसरे चरण में भी सपा आगे है। 
  Once again Samajwadi Party will be forming the Govt,in alliance with Congress: CM Akhilesh Yadav in Saifai pic.twitter.com/v4ooWRZNoI — ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017

माया बोलीं- बसपा जीतेगी 300 सीटें

मायावती - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती सुबह करीब 9 बजे लखनऊ के बूथ नंबर 251 पर अपना वोट डालने पहुंची। वोट डालने के बाद उन्होंने बसपा की भारी बहुमत से जीत का दावा किया। मायावती ने कहा कि पहले और दूसरे फेज की तरह तीसरे फेज में भी बसपा के लिए भारी वोटिंग हो रही है। बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। मायावती ने दावा किया कि बसपा कम से कम 300 सीटें जीतने जा रही है। 
  BSP kam se kam 300 ke kareeb seats jeetne ja rahi hai:Mayawati after casting vote in Lucknow #uppolls2017 pic.twitter.com/OZAttb798P — ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017

राजनाथ बोले- यूपी में भाजपा बनाएगी सरकार

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
गृृहमंत्री राजनाथ सिंह सुबह 10 बजे अपना वोट डालने लखनऊ पहुंचे। वोट डालने के बाद राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।  
  Not only clear majority, BJP is winning by absolute majority in Uttar Pradesh: HM Rajnath Singh after casting vote in Lucknow pic.twitter.com/NS9fHOTKLO — ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017 इसके साथ ही राजनाथ ने यूपी के मतदाताओं से भी वोट डालने की अपील की।  उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में मतदान जारी है. मतदाताओं से अपील है कि वे मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र के इस पर्व को पूरे उत्साह से मनायें. — Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 19, 2017

यूपी में बीजेपी की लहर- पंकज

पंकज स‌िंह - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोए़डा से भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह ने भी लखनऊ में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद पंकज ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि यूपी में भाजपा की लहर है। बसपा और सपा तो दूसरे, तीसरे नंबर के लिए (चुनाव) लड़ रही हैं।  There is a BJP wave in Uttar Pradesh, BSP and SP are fighting for 2nd and third place: Pankaj Singh,BJP after casting vote in Lucknow pic.twitter.com/mTcxaEf18L — ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017

 

सपा-कांग्रेस की होगी ऐतिहासिक जीत- प्रतीक यादव

हाल ही में करोड़ों की लैंबरगिनी के लिए चुनावी माहौल गरमाने वाले मुलायम के बेटे प्रतीक यादव ने लखनऊ में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद प्रतीक यादव ने कहा कि पार्टी में कोई विरोधाभास नहीं हैं। प्रतीक ने दावा किया कि सपा और कांग्रेस गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी। 
  There is no conflict within the party, everyone is united.SP-Congress win will be historic: Prateek Yadav after casting vote in Saifai pic.twitter.com/aVim4imBtA — ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017

सपा अकेले बनाएगी सरकार - मुलायम सिंह

मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह यादव करीब 12 बजे अपना वोट डालने सैफई पहुंचे। उनके साथ पत्नी साधना और बहु अपर्णा यादव भी थीं। वोट डालने के बाद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अकेले समाजवादी पार्टी यूपी में सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शिवपाल की भी भारी बहुमत से जीत होगी।  Mulayam Singh Yadav, accompanied by daughter-in-law Aparna Yadav, leaves after casting his vote in Saifai #uppolls2017 pic.twitter.com/Q8CvGjgeR5 — ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017

 
विज्ञापन

हर ओर से सपा की पॉजिटिव रिपोर्ट - डिंपल यादव

डिंपल यादव
अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव भी वोट डालने सैफई पहुंची। वोट के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हर ओर से पॉजिटिव रिपोर्ट्स आ रही हैंं, उन्हें विश्वास है कि सपा की ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। 
  #UPPolls2017 Phase-3: Dimple Yadav casts her vote in Saifai, says, let's be progressive and think about the future. pic.twitter.com/wjPmZqEITm — ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें