फतेहपुर की चुनावी रैली में पीएम मोदी के दिए गए कब्रिस्तान वाले बयान के बाद राजनीति के साथ-साथ सट्टा बाजार भी गर्म हो गया है। सट्टा बाजार मोदी के इस बयान को गेमचेंजर के तौर पर देख रहा है। इस बयान के बाद से एक बार फिर सट्टेबाज यूपी में भाजपा की जीत पर पैसे लगा रहे हैं।
इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक सट्टा बाजार, 6 फरवरी तक यूपी में भाजपा की 97 सीटें लाने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन पीएम मोदी के इस बयान के बाद सट्टेबाजों को अब उम्मीद है कि भाजपा कम से कम 161 सीटें लाएगी। यहीं इस बीच सपा-कांग्रेस गठबंधन की सीटों में काफी गिरावट आई है।
6 फरवरी तक जहां सपा-कांग्रेस गठबंधन को सट्टेबाज 220 सीटें लाने का दावा कर रहे थे, वहीं अब यह आंकड़ा 150 सीटों पर सिमट गया है। हलांकि बसपा की सीटें ज्यादा प्रभावित नहीं हुई है। सट्टेबाज, बसपा को 66 से 72 सीट लाने की उम्मीद जता रहे हैं।
एक सट्टेबाज ने बताया, '20 फरवरी को पीएम मोदी के दिए गए बयान कि, हिंदूओं और मुसलमानों के बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए, के बाद सट्टाबाजार में भाजपा पर पैसा लगाने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इस पूरे चुनाव के दौरान ऐसा पहला बार हुआ है कि भाजपा, सपा-कांग्रेस गठबंधन से आगे निकली है।'