फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट की कवायद में भाजपाई दिग्गजों को बड़ा झटका दे सकता है 'नया नियम'

Sat, 22 Oct 2016 01:19 PM IST
शादाब रिज़वी/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 265 प्लस का आंकड़ा हासिल करने के लिए भाजपा ने टिकट वितरण में फूंक फूंककर कदम रखना शुरू कर दिया है। राय बनी है कि 2012 के चुनाव में जिन 229 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी, उनको इस बार टिकट नहीं दिया जाए।
विज्ञापन


भाजपा ने 2012 में कुल 403 विधानसभा सीटों में से 398 पर पार्टी प्रत्याशी उतारे थे। बहुमत सपा को मिला था। भाजपा को सिर्फ 47 सीटों पर फतह हासिल हुई थी। पार्टी के 229 उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई थी। 

122 सीटों में से कुछ भाजपा उम्मीदवार दूसरे कुछ तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार पार्टी में राय बन रही है कि जीत की संभावना वाले प्रत्याशियों को ही खोजकर मैदान में उतारा जाए। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए कसरत भी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत जब्त कराने वाले 229 प्रत्याशियों को भाजपा का टिकट नहीं

- फोटो : amar ujala
यूपी के पार्टी सह प्रभारी मध्य प्रदेश के सांसद वीरेंद्र खटीक ने प्रदेश खासकर वेस्ट यूपी के जिलों का दौरा किया। उन्होंने हर जिले की समन्वय समिति के साथ बैठक की। 

हर विधानसभा क्षेत्र में जीत की संभावना वाले चेहरों की तलाश की, जातिगत आधार पर उनकी दावेदारी परखी, उनकी पृष्ठभूमि और पार्टी के प्रति वफादारी की भी पड़ताल की। 

बताया गया है कि सभी जिलों से भ्रमण करने के बाद सह प्रभारी जल्द अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। उसके बाद संघ और अन्य स्तर पर इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें