फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीपी आंकड़ों ने नोटबंदी को सही साबित किया: पीएम मोदी

Wed, 01 Mar 2017 03:53 PM IST
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
pm modi - फोटो : ani
विज्ञापन
यूपी के महराजगंज में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा- यूपी में जनता 15 साल के गुस्से को निकाल रही है। लोगों ने 5 चरण के मतदान का हिसाब लगा लिया है। यूपी में राजनीतिक स्वच्छता अभियान शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


LIVE UPDATES:
-पांच चारणों के मतदान के बाद अब यूपी की जनता को छटवें और सातवें चरण में बोनस देना है।
-यूपी को एकता के रंग में रंगकर नया प्रदेश बनाना है।
-यूपी में काम बोल रहा है कि कारनामे बोल रहे हैं।
-हमने नोटबंदी की तो उन्होंने कहा सब चौपट कर दिया।
-जीडीपी पर बोले पीएम मोदी हार्वर्ड को हार्डवर्क ने गलत साबित कर दिया।
-जीडीपी आंकड़ो ने नोटबंदी को सही साबित किया।
-देश ने देख लिया हावर्ड यूनिवर्सिटी वालों की सोच क्या होती है और हार्डवर्क की सोच क्या होती है।
-जब जीडीपी के अच्छे आंकड़े आए तो विरोधी कह रहे हैं कि आंकड़े कहां से आए। यह काम और कारनामे की कथा नहीं है।
-जब चुनाव का बिगुल बजा तो यूपी को बदहाल करने वाले दोनों गले मिल गए।
--राहुल पर निशाना, कहा- कांग्रेस नेता ने मणिपुर में कहा कि वो नारियल का जूस निकालकर लंदन में बेचेंगे। गरीब से गरीब बच्चे को पता है नारियल का पानी होता है।
-पीएम मोदी ने यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट का हवाला देते हुए कहा, उनकी वेबसाइट ही उनकी पोल खोल रही है।
  Cong neta ne Manipur me kaha vo nariyal ka juice nikal ke London me bechenge.Gareeb se gareeb bache ko pata hai nariyal ka pani hota hai-PM pic.twitter.com/J21xxThwDl — ANI UP (@ANINewsUP) March 1, 2017
विज्ञापन

देखें पीएम के भाषण का वीडियो- #WATCH PM Modi says, "Cong has talented ppl who'll sell coconut juice in London & set up potato factories in UP. Who'll save you from them?" pic.twitter.com/qT5yeOS2Uw — ANI UP (@ANINewsUP) March 1, 2017
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें