फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने पुणे पिच को लेकर दिया बड़ा बयान

Wed, 01 Mar 2017 03:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे टेस्ट में टीम इंडिया की हार के पीछे पिच को जिम्मेदार माना जा रहा है और इसे लेकर उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर इयान चैपल ने बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी मैचों में ऐसी पिच भी होनी चाहिए, जिनकी वजह से नतीजों में मजा आए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कभी-कभी गेंदबाजों की मदद करने वाली पिच का तैयार किया जाना गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि साधारण पिचों के चलते हमेशा बल्लेबाज ही बाजी मारते हैं। बता दें कि पुणे की पिच को आईसीसी ने खराब रैंकिंग दी थी और यहीं पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट खेला गया।

आईसीसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पिच को लेकर रिपोर्ट बीसीसीआई को दी गई है और इस पर जवाब 14 दिन के अंदर मांगा गया है। मैच के रेफरी क्रिस बॉड ने पुणे पिच को लेकर अपनी रिपोर्ट आईसीसी को दी थी।
विज्ञापन


 दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के हाथों पुणे में भारत को 333 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम दोनों पारियों में 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। पहली पारी में टीम इंडिया 40.1 ओवर में 105 और दूसरी पारी में 33.5 ओवर में  महज 107 रन बना सकी। मैच के तीसरे दिन ही भारत को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें