फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 के चुनाव में कांग्रेस की अकेले उतरने की तैयारी

Thu, 16 Jun 2016 06:09 AM IST
शादाब रिजवी/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में कांग्रेस खुद के बल पर खड़ा होने की कोशिश में है।  वह रालोद समेत किसी भी दल से  गठबंधन  को लेकर फिलहाल ज्यादा गंभीर नहीं है। संगठन चाहता है कि पार्टी  को पुनर्गठित और पुनर्जीवित करने पर कड़ी  मेहनत की जाए। यूपी के 2017 केचुनाव में अकेले ही उतरने की राय कोर कमेटी से जुड़े कांग्रेसियों की है।
विज्ञापन


यूपी  में  सत्ता का सूखा झेल रही  कांग्रेस के बड़े धड़े  का  मानना है कि वह कई चुनाव दूसरे दलों केसाथ मिलकर लड़ चुके हैं। इस सियासी साथ केबाद भी पार्टी  को जनाधार केतौर पर कोर्ई फायदा नहीं हुआ।

नेशनल पार्टी  होने के बाद भी रीजनल पार्टी की पिछलग्गू  होने  का संदेश जनता के बीच जरूर जा रहा है। इस बार भी  रालोद और सपा से दोस्ती की बात राजनीतिक हल्कों में  चल रही है। कांग्रेस का  मानना है कि किसी का पिछलग्गू बनने सेअच्छा है खुद की पहचान के साथ आगे बढ़ा जाए।
विज्ञापन


यूपी  के नए प्रभारी गुलाम नबी आजाद का भी कहना है कि अभी उनके गठबंधन की क ोई जानकारी नहीं है।  अकेले चुनाव में  जाना  की पार्टी  की  मंशा है। गुलाम नबीं आजाद का कहना है कि बिहार में  हुआ गठबंधन  सफल रहा, लेकिन बिहार और यूपी  में  राजनीतिक हालात जुदा है।

कार्यकर्ताओं को यह बताने की कोशिश करेंगे कि बिहार फर्मूला यूपी  में  लागू करने में  दिक्कत है। कांग्रेस केप्रवक्ता आनंद शर्मा साफ कर चुके है कि हम पिछले चुनाव में  हारे है, यह स्वीकार करने  में  पार्टी को जरा भी संकोच नहीं है, लेकिन  हमारी पूरी कोशिश है कि पार्टी  को पुनर्गठित और पुनर्जीवित करने  का काम करे। 

दरअसल, कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी  लगातार इसी बात पर जोर दे रहे हैं कि पार्टी  के खोए जनाधार को हासिल करने कि दिशा में काम किया जाए। वह खुद और पार्टी  की टीम  लगातार  कार्यकर्ता  को जी जीन से जुटने और वोटर केघर तक दस्तक देने  की बात कर रहे हैं। 

राहुल से मिले आजाद, रणनीति पर की बात 
यूपी के नए प्रभारी  गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को  पार्टी  केराष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और  प्रदेश में  पार्टी  के मौजूदा हालात और  रणनीति पर बात की।  सूत्रो  के मुताबिक राहुल गांधी  ने  पार्टी  को खड़ा करने के लिए कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास जगाने को कहा है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें