फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री श्री रविशंकर ने चलती ट्रेन में कराई प्रेमी युगल की शादी

Thu, 01 Mar 2018 07:10 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
श्री श्री रविशंकर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

चलती ट्रेन में शादी रचाने का अनूठा मामला सामने आया है। फूलों से सजी ट्रेन में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने युवक-युवती की शादी कराई। यह संभवत: पहला ऐसा मामला है जब ट्रेन यात्रा के दौरान किसी ने शादी रचाई हो।

विज्ञापन


दवा कारोबारी सचिन कुमार और कर विभाग में कार्यरत ज्योत्सना सिंह पटेल की शादी बुधवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और लखनऊ के बीच हुई। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक रविशंकर ने कहा, ‘यह एक संदेश है, जो मैं हर जगह पहुंचाना चाहता हूं। और संदेश यह है कि शादियां साधारण तरीके से होनी चाहिए। 

लोगों को इसके लिए लोन नहीं लेना चाहिए और न ही इस पर लाखों रुपये उड़ाने चाहिए।’ कुमार कौशांबी के उधानी खुर्द का रहनेवाला है, जबकि पटेल भदोई में काम करती है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि नव दंपती आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें