फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक पहुंचे यूपी CM योगी, BJP की 'परिवर्तन यात्रा' का बनेंगे हिस्सा

Sun, 07 Jan 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू पहुंचे हैं। सीएम यहां भारतीय जनता पार्टी (बीेजेपी) की परिवर्तन यात्रा का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे हैं। इतना ही नहीं वे यहीं से राजनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत कर सकते हैं। सीएम योगी का कर्नाटक में ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल में हिंदू संगठन के एक कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया गया था।

विज्ञापन

 
हाल ही में कर्नाटक के मंगलुरु में बीजेपी कार्यकर्ता की 4 मोटरसाइकिल सवारों ने हत्या कर दी थी। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों का निशाना बनने वाले कार्यकर्ता का नाम दीपक राव था और वो बजरंग दल का वॉलंटियर भी था। दरअसल, दक्षिण भारत में हिंदू नेताओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार अक्सर इसपर राज्य सरकारों का विरोध भी करती रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें