यूपी का सीएम बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ लोकसभा में बोले। उन्होंने चुटकियों के जरिए विरोधियों पर निशाना भी साधा और उत्तर प्रदेश के भविष्य का भी खाका खींचा। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का प्रदेश बनाने के साथ ही, भ्रष्टाचार और दंगों से मुक्त प्रदेश बनाने की भी बात कही।
जानें लोकसभा में और क्या-क्या बोले योगी आदित्यनाथ।
1- दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है
2- पीएम ने गोरखपुर को एम्स दिया
3- सदन में बहुत कुछ जानने-सीखने का अवसर मिला
4- यूपी में विकास का ढांचा नहीं था
5- जब पहली बार चुनकर आया तो 26 साल का था
6- पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ
7- पूरे यूपी में यही स्थिति स्थापित करने में सक्षम होंगे।
8- एक सामान्य शिष्टाचार क्या होता है, इस संसद में सीखा जा सकता है।
9- मैं सोचता था कि न जाने संसद में कैसा व्यवहार होता है।
10- उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री के सपनों का प्रदेश होगा, भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश होगा, दंगों से मुक्त प्रदेश होगा।
11- हम विकास का एक ऐसा मॉडल देंगे कि रोजगार के लिए कहीं पलायन नहीं करना पड़ेगा।
12- माताओं-बहनों को रक्षा के लिए कहीं गुहार नहीं लगानी पड़ेगी।
13- उत्तर प्रदेश में बहुत कुछ बंद होने जा रहा है