फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA बृजेश सिंह ने जीत के पोस्टर में देवबंद को दिखाया 'देववृन्द' 

Wed, 22 Mar 2017 10:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
बृजेश सिंंह का पोस्टर - फोटो : india today
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के देवबंद को देव वृंद करने की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। देवबंद की सीट से जीते बीजेपी विधायक बृजेश सिंह ने जीत का शुक्रिया करते हुए अपने पोस्टर में देवबंद की जगह नाम 'देववृन्द' लिखा है।
विज्ञापन


हालांकि पोस्टर को लेकर सवाल पूछे जाने पर बृजेश सफाई देते दिखे। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि मेरी कोई ऐसी मंशा नहीं है जो इस्लामिक कानून से जुड़ी हो, बस विकास के नजरिए को ध्यान में रखकर देवबंद को 'देववृन्द' करने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने इससे पहले विधानसभा सीट का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था। बृजेश सिंह लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि ये इलाका दारुल ऊलूम देवबंद से ज्यादा महाभारत से जुड़े होने की वजह से मशहूर है। मीडिया की खबरों के मुताबिक उनका कहना है कि देववृन्द से मशहूर इलाका महाभारत की राखहांडी है और यहीं पांच पांडवों ने पूजा भी की थी। इतना ही नहीं यहां जगह जरवाला का असल नाम यक्षवाला है क्योंकि यहां पर यक्ष ने युधिष्ठर से सवाल पूछे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें