फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा- बर्बर और निर्मम है ममता सरकार

Tue, 05 Feb 2019 05:25 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में रैली के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद सड़क मार्ग से पुरुलिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रैली के दौरान ममता सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को सत्ता में रहने का हक नहीं है। योगी ने कहा कि ममता सरकार निर्मम और बर्बर है। 
विज्ञापन



 
योगी ने कहा कि टीएमसी की इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बेदखल करें। बंगाल को भाजपा की धरती बनाएं। भाजपा की सरकार हर वर्ग का ख्याल रखेगी, जैसा कि बजट में किया है। लोकतंत्र के लिए इससे शर्मनाक स्थिति और क्या होगी कि एक मुख्यमंत्री अपने ही राज्य में धरना पर बैठ रही हैं। ममता को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी गुंडागर्दी चला रही है। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए। टीएमसी सरकार ने दुर्गा पूजा पर रोक लगाई, रथ यात्रा पर रोक लगाई। ममता की अराजकता ज्यादा दिन नहीं चलेगी। 
विज्ञापन


अपने संबोधन के अंत में उन्होंने जय श्री राम के जयकारे लगाए। योगी आदित्यनाथ की यह रैली पूरी तरह से चुनावी लग रही थी। हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दिए जाने और रैलियां रद्द करने का गुस्सा वह ममता सरकार पर उतारते दिखे। 

हेलीकॉप्टर से बोकारो उतरे, फिर सड़क मार्ग से पहुंचे

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार द्वारा योगी आदित्यनाथ की हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद वह सड़क मार्ग से पुरुलिया पहुंचे थे। योगी हेलीकॉप्टर से झारखंड के बोकारो उतरे और वहां से सड़क मार्ग से ही पुरुलिया पहुंचे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें