फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में विरोधियों को अखिलेश ने दिया जवाब, कहा- अब मैं लर्निंग सीएम नहीं

Tue, 12 Jul 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सैफई
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, सैफई
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार की आलोचना करने वालों मंगलवार को निशाना साधा। कहा कि सत्ता में वापसी कर लर्निंग और ट्रेनी सीएम कहने वालों को जवाब देंगे। प्रदेश में कराए गए विकास कार्य ही सत्ता वापसी का आधार बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सैफई में दवाओं के आलावा सर्जरी के लिए उपकरणों की व्यवस्था करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


डॉक्टर अपना व्यहवार बदलें और सुनिश्चित करें कि मरीजों को दवाएं बाहर से नहीं खरीदनी पडे़ । वह सैफई महोत्सव पंडाल में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डा. टी प्रभाकर के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुलाधिकारी के रूप में कुलपति को शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि जब लर्निंग मुख्यमंत्री एक्सप्रेसवे, पौधारोपण में रिकार्ड, लैपटांप वितरण एवं मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थापना जैसे कार्यों में रिकार्ड बना सकता है तो 2017 में प्रदेश में दोबारा सत्ता वापसी का रिकार्ड भी कायम करेंगे। उन्होंने हंसते हुए यह भी कहा कि दोबारा लर्निंग मुख्यमंत्री की छाप खत्म होगी और असली मुख्यमंत्री के तौर पर इस बार से दोगुना काम करके दिखाएंगे।
विज्ञापन


समारोह में मौजूद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि नेताजी ने सैफई में मेडिकल कालेज का सपना देखा था, हम मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थापित कर उनका सपना पूरा कर रहे हैं। सैफई देश का पहला ऐेसा गांव हैं जहां मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई है। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी की स्थापना में सहयोग के लिए राज्यपाल रामनाईक का आभार भी जताया।
विज्ञापन

अखिलेश ने गिनाया सरकार का काम काज

- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, सैफई
अखिलेश ने कहा कि विश्विद्यलाय के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद विधानसभा में भी बिल पारित हुआ गया। कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल के स्थान पर मुख्यमंत्री के होने की मंजूरी राज्यपाल रामनाईक ने दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे रिकार्ड 20 महीने में बनकर तैयार हो गया है। इस एक्सप्रेस वे दो राजधानियों को जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने सरकार की ओर से कराई गए विभिन्न कार्यों को गिनाया।

समारोह में मौजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि गरीबी के खात्मे के लिए सरकारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती किसानी पर सर्वाधिक जोर देना चाहिए। अखिलेश सरकार इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र- छात्राओं से कहा कि वे यहां पूरी मेहनत से पढ़ाई करें। देश विदेश में अपना और संस्थान का नाम रोशन करें, लेकिन कभी सैफई को न भूलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें