फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2019: 10वीं के टॉपर को 97.17 फीसदी, 12वीं के टॉपर को मिले 97.80 प्रतिशत अंक

Sat, 27 Apr 2019 02:16 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तनु तोमर-गौतम रघुवंशी - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के इंटरमीडिएट और हाई स्कूल के परिणाम जारी हो गए हैं। हाई स्कूल में गौतम रघुवंशी और इंटरमीडिएट में तनु तोमर टॉपर बने हैं। बारहवीं कक्षा में टॉपर बनने वाली तनु यूपी के बागपत की रहने वाली हैं। वहीं हाई स्कूल में टॉप करने वाले गौतम रघुवंशी कानपुर के निवासी हैं। 

कितने बच्चे हुए पास

इस साल दसवीं के 80.07 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं बाहरवीं में 70.06 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इस साल 31,95,603 लाख बच्चे दसवीं की परीक्षा में बैठे थे। जबकि परीक्षा के लिए 58,06,922 लाख ने पंजीकरण कराया था। बाहरवीं की बात करें तो 26,11,319 लाख ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। 10वीं में 76.66 छात्र और 83.98 छात्राएं पास हुईं। वहीं 12वीं में 64.40 छात्र और 76.46 छात्राएं पास हुईं हैं।

टॉपर को कितने प्रतिशत मिले अंक

दसवीं के टॉपर गौतम रघुवंशी को परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं 12वीं की टॉपर तनु तोमर को 97.80 फीसदी अंक मिले हैं। इस साल लगभग छह लाख बच्चे दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए।
विज्ञापन

 

पिछले साल क्या रहे परिणाम

पिछले साल दसवीं में 75.16 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। वहीं बारहवीं में यह आंकड़ा 72.43 फीसदी का रहा था। पिछले साल 10,44,619 लाख बच्चों ने दसवीं और बाहरवीं की परीक्षा छोड़ दी थी।

12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

0413020 तनु तोमर
2301539 भाग्यश्री उपाध्याय
1324395 अकांशा शुक्ला
0412941 युवराज 
1444370 दीक्षा
1772134 श्वेता सिंह
0903539 अंकिता कुमारी
1558526 ऋषिराज 
1958088 स्वाति सिंह
0526739 प्रशांत कुमार

10वीं के टॉपर्स की लिस्ट

1265612  गौतम रघुवंशी
1949796  शिवम
1940328  तनुजा विश्वकर्मा
1549545  अपूर्वा 
1940317  शुभांगी
1183393 शिखा सिंह
4045419 निखिल 
2202880 हर्षिता सिंह
2202882 ईशा यादव
2890782 गोपाल मौर्या

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2019 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

नीचे दिए गए विकल्प पर क्लिक करें-
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें