फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : 12वीं में 369 से कम अंक आये तो नहीं बन पाएंगे इंजीनियर, आरक्षित वर्ग के लिए भी नंबर तय

Thu, 22 Jun 2023 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा सीमा शर्मा, नई दिल्ली

सार

जोसा काउंसलिंग 2023 (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) के कटऑफ के तहत दखिले के लिए यूपी बोर्ड से वर्ष 2023 में पास सामान्य वर्ग के लिए 369, ओबीसी के लिए 362 और एससी-एसटी के लिए 325 अंक अनिवार्य हैं। इससे कम अंक पर दाखिला नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
IIT Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सभी आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी व सरकारी सहायता प्राप्त 114 संस्थानों में स्नातक दाखिले के लिए 12वीं कक्षा के पात्रता मापदंड के आधार पर कटऑफ तैयार की गई है। जोसा काउंसलिंग 2023 (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) के कटऑफ के तहत दखिले के लिए यूपी बोर्ड से वर्ष 2023 में पास सामान्य वर्ग के लिए 369, ओबीसी के लिए 362 और एससी-एसटी के लिए 325 अंक अनिवार्य हैं। इससे कम अंक पर दाखिला नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


जोसा काउंसलिंग के अध्यक्ष और एनआईटी राउरकेला के निदेशक प्रोफेसर के. उमा महेश्वर राव ने बताया कि सिर्फ 21 प्रदेशों के शिक्षा बोर्ड ने कटऑफ भेजा है। सभी शिक्षा बोर्ड को वर्ष 2021, वर्ष 2022 और वर्ष 2023 का कटऑफ भेजना था। जिन बोर्डों ने संबंधित शैक्षणिक सत्र का कटऑफ नहीं भेजा है, वहां के छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड का कटऑफ (12वीं में 75% से अधिक अंक) प्रयोग किया जाएगा। 

आईआईटी में 2022 व 2023 के 12वीं पास छात्रों को जेईई एडवांस्ड की मेरिट के आधार पर नियम पूरा करने पर दाखिला मिलेगा। एनआईटी, आईआईआईटी व अन्य शीर्ष संस्थानों में 2021, 2022 और 2023 में 12वीं पास छात्रों को जेईई मेन स्कोर के आधार पर सीट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें