फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी में दयाशंकर की हुई घर वापसी, मायावती पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Sun, 12 Mar 2017 01:11 PM IST
amarujala.com-presented by - संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रहे दयाशंकर की पार्टी में वापसी हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दयाशंकर का निलंबन वापस लेते हुए पार्टी में उनकी वापसी का ऐलान किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती को अपशब्द कहने के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।  
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि दयाशंकर की पार्टी में वापसी हुई है। बता दें कि दयाशंकर की पत्नी भाजपा मह‌िला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वात‌ि स‌िंह को बीजेपी ने लखनऊ के सरोज‌िनीनगर से ट‌िकट द‌िया था और उन्होंने जीत हासिल की।
  UP BJP President KP Maurya revokes expulsion of Dayashankar Singh who was expelled after his controversial statement on BSP chief Mayawati pic.twitter.com/XNXFAaFZPa — ANI UP (@ANINewsUP) March 12, 2017
विज्ञापन



गौरतलब है कि दयाशंकर स‌िंह ने बसपा सुप्रीमो के बारे में अमर्याद‌ित ट‌िप्पणी की थी। इसके व‌िरोध में बसपाइयों ने जमकर बवाल ‌क‌िया था। इस दौरान उन्होंने दयाशंकर की बेटी सह‌ित परिवार की म‌‌ह‌िलाओं के ल‌िए अपशब्द कहे थे। बसपा नेताओं की अभद्रता पर स्वात‌ि स‌िंह ने जमकर व‌िद्रोह क‌िया था और मायावती पर भी पलटवार क‌िया था। इसी दौरान वह चर्चा में आई थीं।

मायावती आज भी इस प्रकरण की चर्चा बीजेपी पर निशाना साधते वक्त करती रहती हैं। इस घटना के बाद भाजपा ने दयाशंकर ‌सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटाने के साथ पार्टी से भी न‌िकाल द‌िया था। 

इस मामले में दयाशंकर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इसके बाद वह फरार हो गए थे। ब‌िहार के बक्सर इलाके में नाटकीय ढंग से उन्हें ‌ह‌िरासत में ल‌िया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें