फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बीडीओ के बेडरूम में घुसा भाजपा नेता, मंत्री ने कहा- अति उत्साह में गया होगा

Fri, 21 Apr 2017 08:50 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की सरकार जिस वजह से अक्सर आलोचनाओं के घेरे में रहा करती थी वो वजह थी उसके बेलगाम कार्यकर्ता जो जब तब अपने कारनामों से सरकार को शर्मिंदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में सरकार के खिलाफ इसी मुद्दे को अपना प्रमुख हथियार बनाया, नतीजा रहा कि अखिलेश और उनकी पार्टी की सत्ता से विदाई तय हो गई।
विज्ञापन


लेकिन शायद पूर्ववर्ती सरकार और बीती बातों से प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं ने कोई सबक नहीं लिया है। रोज भाजपा नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं के हंगामे और हुडदंग की खबरें सामने आ रही हैं।

ऐसा ही एक और मामला सामने आया है यूपी के महोबा जिले से, जहां एक उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता एक महिला बीडीओ के बेडरूम तक घुस गया और गालीगलौज करते हुए जमकर हंगामा किया। महिला बीडीओ ने इसकी शिकायत राज्यमंत्री से की तो उन्होंने कार्यकर्ता को अति उत्साहित बताकर बात ही टाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रीजी बोले- हमारे कार्यकर्ता ऐसा काम कर ही नहीं सकते

- फोटो : amar ujala
अब आपको बताते हैं पूरा मामला, यूपी के महोबा जिले के जैतपुर में बीडीओ के पद पर तैनात महिला विद्यार्थी का आरोप है कि भाजपा के सेक्टर प्रभारी असमेंद्र द्विवेदी उनसे लगातार अभद्रता करते हैं। वह मना करने के बावजूद भी कई बार उनके घर में घुस आते हैं। गुरुवार को भी भाजपा नेता ने ऐसा ही किया। वह अपनी कोई शिकायत लेकर उनसे मिलने आए थे।

उनसे कहा गया था कि वह सुबह दस से दो बजे तक अपने ऑफिस में ही बैठती हैं वो वहां उनसे शिकायत कर सकते हैं लेकिन इसके बाद भी भाजपा नेता उनसे मिलने उनके घर में घुस गया। मना करने के बाद भी वह बेडरूम तक पहुंच गया और वहां उनसे जमकर बदसलूकी की।

महिला बीडीओ की शिकायत है कि विरोध करने पर वह अभद्रता पर उतारू हो जाता है। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गुरुवार को महिला इसकी शिकायत लेकर यूपी सरकार में राज्यमंत्री महेंद्र सिंह के पास पहुंची तो मंत्रीजी ने बड़े शर्मनाक तरीके से अपने नेता का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की कोई हरकत नहीं कर सकते। जनता की समस्या को लेकर अति उत्साह में हो सकता है कोई कार्यकर्ता उनके घर तक पहुंच गया हो। बदसलूकी के आरोप पूरी तरह गलत हैं। मंत्री जी का रवैया ऐसा था जैसे वह अपने कार्यकर्ता के बचाव को लेकर पहले से ही तैयार बैठे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें