फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: टिकट काटने का नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी में भाजपा, जीत की हैट्रिक के लिए निशाने पर 150 विधायक

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत हासिल करने के लिए भाजपा आधे से अधिक मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की तैयारी कर रही है। पार्टी के आंतरिक सर्वे में 150 से अधिक सीटों पर विधायकों के खिलाफ नाराजगी सामने आने की बात कही गई है।
विज्ञापन
यूपी में 50 फीसदी से ज्यादा विधायकों को लग सकता है झटका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक की राह के कील कांटे हटाने के लिए भाजपा अपने आधे से अधिक विधायकों और बड़ी संख्या में मंत्रियों की बलि लेगी। इनमें ऐसे विधायकों-मंत्रियों की संख्या ज्यादा होगी जो से अधिक बार चुनाव जीत चुके हैं। विभिन्न स्तर पर कराए गए कई दौर के सर्वे में हासिल फीडबैक के आधार पर तैयार की गई ऐसी सीटों की सूची पर शीर्ष स्तर पर चर्चा हो चुकी है। बड़ी संख्या में टिकट काटने से बगावत की स्थिति न बने, इसके लिए भी संबंधित विधायक से संपर्क साधने के लिए भी पार्टी और संघ के स्थर पर टीम बनाई गई है।
विज्ञापन


इस आशय की पुष्टि करते हुए सूत्र ने बताया कि जमीन पर सरकार या पार्टी से ज्यादा नाराजगी विधायकों से है। फीडबैक में ऐसी 150 से अधिक सीट पर विधायकों के खिलाफ नाराजगी की बात सामने आई है। इनमें ज्यादतर ऐसी सीटें हैं जिन पर पार्टी को दो या उससे अधिक बार सफलता मिली है। इसके अलावा कई सीटें ऐसी हैं जहां पार्टी ने दूसरे दल से आए नेताओं को टिकट दिया था। इस समय पार्टी में 78 विधायक ऐसे हैं जो दूसरे दलों से आए हैं। ऐसे में तय किया गया है कि बेहद विपरीत परिस्थितियों में ही ऐसी सीटों से जुड़े विधायकों पर भरोसा जताया जाए। हालांकि संकेत हैं कि पार्टी ऐसी 69 सीटों में से 80 फीसदी सीटों पर विधायक को फिर से मौका देगी जो पहली बार चुनाव जीते हैं।

जीत की हैट्रिक लगाने का क्या है फार्मूला?
जीत की हैट्रिक लगाने के लिए पार्टी की रणनीति जमीनी स्तर पर लोगों की नाराजगी दूर करने के लिए अलोकप्रिय विधायकों से किनारा कर ज्यादा से ज्यादा नए चेहरे को मौका देने की है। इसके अलावा पार्टी ने ऐसी 68 सीटें, जहां वह बीते दो चुनाव से हार रही है, उनमें से 24 सीटों पर पूरी ताकत झोंकने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


बगावत टालने की भी रणनीति
बड़ी संख्या में टिकट कटने से असंतोष और बगावत की संभावना को टालने के लिए भी पार्टी ने बड़ी तैयारी की है। पूरी कोशिश होगी कि ऐसे विधायकों को संघ, संगठन और सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की ओर से पहले की संदेश दे दिया जाए। इसके बाद बगावत की स्थिति को टालने के लिए उन विधायकों से कई स्तर पर संपर्क साधा जाएगा, जो सार्वजनिक तौर पर नाराजगी व्यक्त करने के अलावा बगावती रुख अपना सकते हैं।

हिट रहा है टिकट काटने का फार्मूला
बीते दो चुनाव में पार्टी का टिकट काटने का फार्मूला हिट रहा है। 2017 के चुनाव में पार्टी ने जिन 47 में से 12 विधायकों के टिकट काटे, उन सभी सीटों पर जीत हासिल हुई। 2022 में पार्टी ने जिन 106 सीटों पर विधायकों को काट कर नए चेहरे को मौका दिया, उनमें से 80 सीटों पर जीत हासिल हुई। सूत्र का कहना है कि पिछली बार 34 फीसदी विधायकों के टिकट कटे तो यह आंकड़ा इस बार 50 फीसदी के आंकड़े को पार करेगा। इनमें दूसरे दलों से आए विधायकों की भी संख्या ठीक ठाक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें