फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ शहर से लक्ष्मीकांत वाजपेयी लगा पाएंगे हैट्रिक

Wed, 25 Jan 2017 07:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ शहर से इस बार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी मैदान में हैं। पिछले चुनाव में लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा के रफीक अंसारी को पटखनी देकर ये सीट जीती थी। मेरठ सीट से वाजपेयी सात बार चुनाव लड़ चुके हैं। जिनमें वो चार बार विजयी रहे तो तीन बार उन्हें शिकस्त का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन


डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उम्र 66 वर्ष है और शैक्षिक योग्यता बीएससी, बीएएमएस है। उनके व पत्नी के नाम 2,08,21,896 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। पिछले चुनाव में संपत्ति 1,07,06,610 रुपये थी। डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी पर छह मुकदमे दर्ज हैं।

सपा प्रत्याशी रफीक अंसारी की उम्र 55 वर्ष और शैक्षिक योग्यता 8वीं पास है। उनकी पत्नी के नाम कुल 63.30 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। जबकि पिछले चुनाव में 70 लाख रुपये की संपत्ति थी। अहम बात ये है कि रफीक अंसारी ने खुद को व्यापारी बताया है, लेकिन उनके नाम पर एक भी रुपया नहीं है। रफीक पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें