फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC Firing: तिलमिलाए पाकिस्तान ने बीती रात LoC पर फिर की फायरिंग; भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Sat, 26 Apr 2025 07:18 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/नई दिल्ली

सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर गोली मार दी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
LoC - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहे पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। उसकी ओर से बीती रात एक बार फिर कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना के मुताबिक, 25-26 अप्रैल 2025 की रात को कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी सेना चौकियों की ओर से बिना किसी उकसावे के हल्की गोलीबारी की गई। भारतीय सैनिकों ने छोटे हथियारों से उचित जवाब दिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Simla Agreement: अब एलओसी को मानने के लिए बाध्य नहीं भारत, पाकिस्तान पर भारी पड़ेगा शिमला समझौते का निलंबन

इससे एक दिन पहले भी नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग की गई थी। गोलीबारी छोटे हथियारों के जरिए की गई थी। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई थी। सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।
विज्ञापन


पहलगाम आतंकी हमले के बाद से तनाव
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान डरा हुआ है। वह भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से छटपटा रहा है। इस बीच पड़ोसी मुल्क की ओर से फायरिंग की गई है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भारत से डरा पाकिस्तान: पड़ोसी मुल्क की सेना ने नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी, भारत ने दिया कायराना हरकत का जवाब

सीसीएस बैठक के अहम फैसले
इससे पहले पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए थे। इसमें 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया था। इसके साथ ही एकीकृत चेक पोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया था। इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति देने पर रोक लगा दी गई थी। भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें