जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के हाजिन इलाके में आर्मी की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 3 जवान जख्मी हो गए।दूसरी तरफ जम्मू के पूंछ में चक्का दा बाघ और खारी करमारा में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिक द्वारा सीजफायर उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारी मोर्टार गोलाबारी की जा रही है। इस सीजफायर उल्लंघन का भारतीय सेना भी जवाब दे रही है।
वहीं पकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में एक जवान और उनकी पत्नी मारी गई हैं। ये जवान छुट्टी में अपने घर पर आया था। सेना के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान 82 मिमी और 120 मिमी मोर्टार के गोले का उपयोग कर रहा है। साथ ही आर्मी के पोस्ट और हमारे गांवों पर गोलियां चला रहा है। पाकिस्तान लगातार फायरिंग करके ध्यान भटकाना चाह रहा है।
दरअसल ये तनाव बुरहान की पहली बरसी के मौके पर हुआ है। तनाव की आशंका के चलते कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके साथ ही पुलवामा जिले के बुरहान के गृहनगर त्राल में कर्फ्यू लगा दिया गया। यहां पुलवामा, कुलगाम, शोपियां और अनंतनाग जिले में कई जगह पर बुरहान के समर्थक सड़कों पर उतर आए थे, जिसके बाद प्रशासन ने त्राल में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला किया।
घाटी में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 8 मई, 2016 को हिजबुल आतंकी बुरहान मारा गया था। उसकी मौत के बाद वहां हिंसा भड़क उठी थी और महीनों घाटी का माहौल खराब रहा था।