फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानाें की गैर जरूरी छुट्टियां रद्द

Thu, 19 Mar 2020 06:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीआरपीएफ - फोटो : ANI
विज्ञापन

सरकार केंद्रीय सशस्त्र बलाें के जवानों की गैरजरूरी छुट्टियां रद्द कर सकती है। बलों के जवानों को संक्रमण से बचाने के लिए यात्रा करने से रोकने को ये कदम उठा सकती है। केंद्र ने कहा, जवान ‘युद्ध जैसी स्थिति’ के लिए  तैयार रहें ताकि वायरस से अपने साथ सबकी सुरक्षा कर सकें।

विज्ञापन


गृहमंत्रालय ने मंगलवार को चार पन्ने के दिशानिर्देश में कहा कि अगले तीन हफ्ते अहम हैं। दस लाख जवान देश के भीतर और सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात हैं। सीएपीएफ में सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी हैं।

कोरोना से जंग में जुटे लोगों को मोदी ने सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जीजान से जुटे लोगों की जमकर सराहना की। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा अपनी बहन की जानकारी सरकारी पोर्टल पर साझा करने की प्रशंसा की। पीएम ने कहा कि ऐसी कोशिशें टीमवर्क से ही संभव है।

विज्ञापन


पीएम ने एक डॉक्टर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, बहुत खूब कहा डॉक्टर, हमारे ब्रह्मांड को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने के लिए काम करने वाले सभी लोगों को बधाई। कोई भी शब्द उनके असाधारण प्रयासों के साथ न्याय नहीं कर सकते। उन्होंने शोधकर्ताओं, नवप्रवर्तकों से आगे आने और पृथ्वी को बेहतर ग्रह बनाने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें