उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू के कठुआ में हुए रेप कांड पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार रेप मामलों को गंभीरता से ले रही है और एक महिला होने के नाते मैं विश्वास करती हूं कि पीड़िताएं शर्मसार महसूस न करें। उन्होंने यह भी कहा कि मामलों पर राजनीति की जा रही है, जोकि ठीक नहीं है।
हार्दिक कहा, भाजपा सरकार में कोई बेटी पर बलात्कार होता है तो क्या वो बेटी नहीं हैं। कांग्रेस की सरकार में बलात्कार की घटना हो तो पूरा देश को हिंसा की आग में झोंक देते थे भाजपा वाले!! जागो भारत जागो सिर्फ कैंडल मार्च से कुछ नहीं होगा पूरे देश को अपनी जिम्मेदारी समझकर रोड पर आना होगा।'
महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को वीडियो रिलीज करके कहा, 'मैं कठुआ और हालिया रेप मामलों को जानकर बहुत ज्यादा डिस्टर्ब हो गई हूं। मैं और मंत्रालय मिलकर पोस्को एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव रखेंगे जिसके अनुसार 12 साल से कम बच्चों के रेप के मामले में मौत की सजा का प्रावधान हो।
दूसरी ओर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने कहा, 'कठुआ में जो हुआ वह हमारे समाज के लिए कलंक है। हम इतने अमानवीय कैसे हो सकते।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव गैंगरेप मामले में भाजपा के विधायक कुलदीप सेंगर को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि कुलदीप सेंगर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया। इतना ही नहीं पीड़िता के पिता की हत्या का आरोप भी विधायक पर लगाया जा रहा है। वहीं कठुआ में नाबालिग से हुआ रेप ने भी सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।