प्रदेश सरकार के स्तर से जारी गाइडलाइन से स्पष्ट है कि चार धाम यात्रा और प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों में दर्शन के लिए केवल राज्य के नागरिकों को अनुमति होगी। प्रदेश के बाहर के लोगों को यात्रा और धार्मिक स्थलों में दर्शन की अनुमति नहीं होगी।
- हिमाचल में अभी बंद रहेंगे धार्मिक स्थल-होटल
केंद्र सरकार ने भले ही धार्मिक स्थल और होटलों को सोमवार से खोलने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, लेकिन हिमाचल में फिलहाल अभी ये नहीं खुलेंगे। सरकार ने सभी उपायुक्तों को फिलहाल धार्मिक स्थलों की व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय से जुडे़ लोगों ने अपने होटल अभी नहीं खोलने का फैसला लिया है, क्योंकि वे कोरोना के दौर में जोखिम नहीं उठाना चाहते।
- जम्मू-कश्मीर में बिना पास के नहीं मिलेगा प्रवेश, धार्मिक स्थल फिलहाल रहेंगे बंद
जम्मू-कश्मीर आने वालों को आठ जून के बाद भी बिना पास के प्रवेश नहीं मिल सकेगा। सरकार की ओर से देर शाम जारी नई एसओपी के अनुसार केवल पास होने पर ही लोगों को केंद्र शासित प्रदेश में आने की इजाजत होगी। जम्मू-कश्मीर में धार्मिक स्थल बंद ही रहेंगे।
माता वैष्णो देवी, शिवखोड़ी समेत तमाम मंदिरों में तैयारियां जरूर की गई हैं लेकिन अभी भक्तों को और इंतजार करना होगा। रविवार को तमाम मंदिरों, मस्जिदों, चर्च में सैनिटाइजेशन का काम कराया गया ताकि आदेश आने पर श्रद्धालुओं को कोई दिक्क्त न हो।
- गोवा सरकार ने नहीं दिए धर्मस्थल, स्कूल-कॉलेज, सिनेमाघर और जिम खोलने के आदेश
गोवा सरकार ने सिर्फ रेस्तरां खोलने का फैसला किया है, धर्मस्थल, स्कूल-कॉलेज, सिनेमाघर और जिम अभी बंद ही रहेंगे। केरल सरकार धर्मस्थल खोलने की अनुमति मिलने के बावजूद वहां चर्च 30 जून तक बंद ही रहेंगे। गुजरात में कंटेनमेंट जोन से बाहर मौजूद मंदिर, मस्जिद, चर्च व अन्य धर्मस्थल सोमवार से खुल जाएंगे, लेकिन संक्रमण से बचने के लिए अलग-अलग शिफ्टों में पूजा कराने का निर्णय लिया गया है।
- ओडिशा में 30 जून तक धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे
ओडिशा सरकार के आदेशानुसार 30 जून तक धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे