कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हर कोई अपना योगदान दे रहा है। ऐसे वक्त में जब कोरोना डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा उपकरणों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है, कुछ संस्थाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
यूनाइटेड वे (www.unitedway.org) ने अपनी तरफ से पहल करते हुए डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 600 एफएफपी2 मास्क और 300 पीपीई किट का योगदान दिया है। यह मास्क और किट उजाला सिग्नस अस्पताल समूह को दिए गए हैं। ये योगदान इस मायने में महत्वपूर्ण है क्योंकि देश पीपीई किट की भारी कमी से जूझ रहा है और डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी लगातार जिंदगी से हाथ धो रहे हैं।
यूनाइटेड वे कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में वैश्विक रूप से फंड इकट्ठा कर रही है। इस वेबसाइट पर जाकर आप भी अपना योगदान दे सकते हैं।
यूनाइटेड वे विश्व में विभिन्न समुदायों के बीच लोगों की भलाई के लिए काम करती है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब लोगों के बीच शिक्षा का प्रसार, उनकी आमदनी बढ़ाने व स्वास्थ्य सुविधाओं पर काम करना है ताकि इनके जीवन का उत्थान हो सके।