फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हड़ताल पर नहीं जाएंगे केंद्रीय कर्मचारी, वेतन विसंगतियों की होगी जांच

Thu, 07 Jul 2016 09:01 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से असंतुष्ट केंद्रीय कर्मचारियों ने 11 जुलाई से शुरू होने वाली अपनी बेमियादी हड़ताल चार महीने के लिए टाल दी है। सरकार की ओर से उनकी शिकायतों पर गौर करने के लिए हाई लेवल कमेटी बनाने का वादा करने के  बाद कर्मचारियों ने यह हड़ताल टाली है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के कर्मचारियों के नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन यानी एनजेसीए के संयोजक शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि सरकार ने वेतन आयोेग की सिफारिशों से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी के गठन का आश्वासन दिया है। लिहाजा 11 जुलाई से शुरू होने वाली हड़ताल टालने का फैसला किया गया है।

 इससे पहले विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अपनी चिंताओं पर चर्चा की। इस मुलाकात के बाद सरकार ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही। इससे पहले भी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह से 30 जून को मुलाकात की थी। इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली और रेल मंत्री सुरेश प्रभु भी शामिल थे।
विज्ञापन


यूनियनों ने सरकार से कहा था कि वेतनमान और वेतन आयोग की अन्य सिफारिशों पर उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विचार के लिए एक समिति गठित की जाए। यूनियनों का कहना है कि वेतन में बढ़ोतरी के लिए वेतन आयोग द्वारा की गई सिफारिश 70 साल में सबसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें