केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में मौसम संबंधी जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया।
स्वास्थ्य और पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, इससे मौसम की स्थानीय जानकारी मिलने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में समय से मिलने वाली चेतावनी प्रणाली को मजबूती मिलेगी। 3,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह केंद्र देश का सबसे ऊंचा मौसम केंद्र है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, इस केंद्र से लेह और कारगिल जिलों में तीन दिन, 12 दिन और एक महीने के मौसम का पूर्वानुमान मिलेगा। यह क्षेत्र मौसम, जलवायु, संस्कृति और भौगोलिक स्थिति के साथ माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भारी उतार-चढ़ाव के कारण यह क्षेत्र काफी ठंडा है।
लद्दाख में भी बादल फटने, बर्फ जमी झील में बाढ़ और बर्फीली तूफान आदि गंभीर मौसमी उतार-चढ़ाव के कारण समय से सूचना मिलने पर भविष्य में होने वाले जानमाल के नुकसान को रोका जा सकता है।