Odisha: रेल मंत्री ने कहा, जब छात्रों ने वंदे भारत का वीडियो देखा तो उनके मन में वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने की इच्छा हुई। एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और उनमें से चुने गए 50 छात्रों को सवारी कराई जाएगी।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कटक रेलवे स्टेशन का दौरा किया और उस पर पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
वैष्णव ने कहा, 'यह एक बड़ा विजन है और रेलवे स्टेशन यात्रियों के पूरे अनुभव को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जैसाकि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि एक स्टेशन को दो राज्यों को जोड़ना चाहिए, यह स्टेशन कटक के लिए एक शहर का केंद्र होगा।'
रेल मंत्री ने आगे कहा, जब छात्रों ने वंदे भारत का वीडियो देखा तो उनके मन में वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने की इच्छा हुई। एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और उनमें से चुने गए 50 छात्रों को सवारी कराई जाएगी।
उन्होंने कहा, यह गर्व की बात है कि प्रतिष्ठित भुवनेश्वर राजधानी ट्रेन को कल से एक नया 'तेजस' रेक मिलेगा। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना पीएम मोदी का विजन है। भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास का काम चल रहा है। मैं कल भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन का दौरा करूंगा और निरीक्षण करूंगा।