फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS: आगे की रणनीति पर संघ पदाधिकारियों ने किया मंथन; केरल में बैठक के दूसरे दिन पंजाब के हालात पर चर्चा

Mon, 02 Sep 2024 06:15 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़

सार

केरल में संघ के पदाधिकारियों चुनौतियों और आगे की रणनीति पर मंथन किया है। बैठक के दूसरे दिन पंजाब के हालात पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन
आरएसएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अखिल भारतीय समन्वय बैठक के दूसरे दिन संगठन के समक्ष आने वाली चुनौतियों और आगे की रणनीतियों पर मंथन किया। साथ ही पहले दिन बैठक में पंजाब के हालात और देश में नक्सली हिंसा में आई कमी पर विशेष चर्चा हुई।

विज्ञापन


संघ के अखिल भारतीय समन्वय बैठक पहली बार केरल में हो रही है। बैठक के पहले दिन शनिवार को चार सत्र हुए थे। इसमें पहला वायनाड में आए भूस्खलन और संघ के स्वयंसेवकों के किए गए राहत और बचाव कार्यों पर केंद्रित रहा। दूसरे सत्र में संघ और उससे जुड़े संगठनों से संबंधित संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें उनके बीच संरचनात्मक और कार्यात्मक समन्वय पर बातचीत की गई। तीसरे सत्र में पाकिस्तान से लगते पंजाब के हालात पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही नक्सली हिंसा में कमी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्र सरकार के विकास प्रयासों पर भी चर्चा हुई। साथ ही वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से इन क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की गई।

विभिन्न संबद्ध संगठनों के समूह बनाकर विशिष्ट संगठनात्मक समन्वय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक अलग सत्र हुआ। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें