फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु चुनाव : नितिन गडकरी ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र, बोले- एनडीए की जीत सुनिश्चित

Mon, 22 Mar 2021 07:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

  • तमिलनाडु चुनाव के लिए भाजपा को घोषणापत्र जारी
  • नितिन गडकरी ने जारी किया घोषणा पत्र
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जारी किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि एनडीए को तमिलनाडु में बहुमत मिलेगा। हमारे पास एक नई सरकार होगी और तमिलनाडु को एक प्रगतिशील राज्य के रूप में विकसित किया जाएगा। बता दें कि तमिलनाडु में छह अप्रैल को मतदान होगा। जबकि दो मई को वोट की गिनती की जाएगी। तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं।

विज्ञापन


विधानपरिषद को बहाल कर दिया जाएगा : भाजपा
भाजपा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में सोमवार को वादा किया कि यदि उसका गठबंधन राज्य की सत्ता में आता है, तो विधानपरिषद को बहाल कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि दशकों पहले राज्य विधानमंडल के उच्च सदन (विधान परिषद) को खत्म कर दिया गया था। उस समय अन्नाद्रमुक के संस्थापक एम जी रामचंद्रन मुख्यमंत्री थे।

भाजपा ने घोषणापत्र में कहा है कि विधानमंडल के उच्च सदन को बहाल किया जाएगा, ताकि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ विधायी प्रक्रिया में चर्चा कर सकें और भाग ले सकें। द्रमुक ने 2010 में सत्ता में रहने के दौरान विधान परिषद बहाल करने की कोशिश की थी, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाई।
विज्ञापन


बता दें कि द्रमुक ने भी अपने चुनाव घोषणापत्र में उच्च सदन को बहाल करने का वादा किया है। भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया है कि 12 लाख एकड़ पंचमी भूमि अनुसूचित जाति को सौंपी जाएगी। यह भूमि ब्रिटिश शासन काल में मूल रूप से दलितों के रहन सहन को बेहतर करने के लिए उन्हें दी गई थी। हालांकि, समय गुजरने के साथ इस पर अन्य लोगों का कब्जा होते चला गया।

मंदिरों को राज्य सरकार के नियंत्रण से मुक्त करने का वादा
घोषणापत्र जारी करने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, प्रदेश भाजपा प्रमुख एल मुरूगन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। भाजपा ने हिंदू मंदिरों को राज्य सरकार के नियंत्रण से मुक्त करने का भी वादा करते हुए कहा कि मंदिरों का प्रशासन हिंदू विद्वानों एवं संतों के एक अलग बोर्ड को सौंपा जाएगा।

दशकों से तमिलनाडु में संघ परिवार के संगठन पहले तो हिूंदी मुन्नानी और फिर भाजपा 30,000 से अधिक मंदिरों को राज्य सरकार के नियंत्रण से मुक्त किए जाने तथा संतों एवं श्रद्धालुओं के एक बोर्ड को सौंपने की मांग करती आ रही है। पार्टी ने रोजगार के 50 लाख नए अवसर सृजित करने और 18 से 23 वर्ष आयु समूह की महिलाओं को मुफ्त दोपहिया वाहन लाइसेंस देने का भी वादा किया।

तमिलनाडु में वर्तमान में दलवार स्थिति
तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं, जिसमें एआईएडीएमके के पास 136 विधायक हैं। इसके अलावा द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के पास 89 हैं। वहीं कांग्रेस के पास सात, इंडियन मुस्लिम लीग के पास पांच सीट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें