फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 भारतीयों के अवशेष लेने इराक रवाना हुए केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह

Sun, 01 Apr 2018 10:34 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
वी के सिंह
विज्ञापन
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह इराक में मारे गए 39 भारतीयों के अवशेष लेने के लिए रविवार को रवाना हुए।  सिंह सी-17 विमान से ईराक के लिए रवाना हुए। एक सूत्र ने कहा, ‘विदेश राज्य मंत्री सिंह 39 भारतीयों के अवशेष लेने के लिए संभवत: रविवार को इराक रवाना होंगे। वहां से लौटने के बाद वह पहले अमृतसर इसके बाद पटना और फिर कोलकाता में अवशेषों को उनके परिजनों को सौंपेंगे।’ कुछ पीड़ित परिवारों ने 26 मार्च को दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन


इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में कहा था कि जून 2014 में आतंकी संगठन आईएसआईएस ने 40 भारतीयों को अगवा किया था। उन्होंने बताया था कि इनमें 39 लोगों को बादूश में मार दिया गया था। जबकि एक व्यक्ति खुद को बांग्लादेशी बताकर वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गया था।

मृतकों के परिवार वालों ने विदेश मंत्रालय के रवैये पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हमें गुमराह करती रही, जबकि हत्या की जानकारी सरकार को पहले हो चुकी थी। इराक में हुई फोरेंसिक जांच के मुताबिक हत्या 1 साल पहले हुई थी और उनके शवों को एक पहाड़ी में दफना दिया गया था। डीएनए टेस्ट के बाद भारतीयों की पुष्टि हो पाई थी। सुषमा स्वराज ने सदन में कहा था कि बिना सबूत के किसी को भी मृत घोषित करना पाप है और मैं यह पाप नहीं कर सकती थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें