फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीयत में तीन तलाक को मंजूरी नहीं, खत्म हो सियासत: वेंकैया नायडू

Sun, 30 Apr 2017 12:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में तीन तलाक पर छिड़ी बहस को लेकर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शरीयत में तीन तलाक को कोई मंजूरी नहीं है, साथ ही उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अपील की इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाएं और इस पर हो रही नकारात्मक राजनीति को खत्म करें।
विज्ञापन

  #TripleTalaq has no sanction in Shariat. I appeal to all political parties to take resolve to put an end to this negative politics: V Naidu pic.twitter.com/gSECqTLzLJ — ANI (@ANI_news) April 30, 2017

इस बीच नायडू ने रियल एस्टेट एक्ट का भी जिक्र किया और उसके एक मई तक लागू हो जाने की बात कही।गत यूपीए सरकार की खामियों पर तंज कसते हुए नायडू ने कहा कि कांग्रेस राज के दौरान भी एक 2008 में ऐसा बिल आया था, मगर इससे कोई फायदा नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

  After May 1 even ongoing projects which haven't received completion certificate,should register it within 3months: Union Min Venkaiah Naidu pic.twitter.com/GhPsVyAXt4 — ANI (@ANI_news) April 30, 2017

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने रियल कंपनियों को दो टूक कहा है कि वो अपने वादों को समय से पूरा करें। इस नए एक्ट के तहत नायडू ने कहा कि जो रियल एस्टेट की जो परियोजनाएं जारी हैं, वो भी इसके दायरे में आएंगी। 

नायडू ने आगे कहा कि जिन परियोजनाओं को पूरा होने का प्रमाण पत्र नहीं मिला है, उन्हें भी 3 महीने के अंदर अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिल्डर जो भी मीडिया और विज्ञापन में लोक लुभावन वादे करते हैं, उन्हें पूरा करना ही होगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें