फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पोस्टर फाड़ने पर तृणमूल और भाजपा वर्करों के बीच हुआ बवाल

Sun, 30 Apr 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Ram Navami (file Photo) - फोटो : BBC
विज्ञापन
हावड़ा में पुलिस स्टेशन के पास शनिवार शाम को शिबपुर में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच घंटों बवाल हुआ। मामला यह था कि रामनवमी के अवसर पर शिबपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच रामनवमी के पोस्टर फाड़ने को लेकर काफी बवाल हुआ। इससे घंटों जीटी रोड़ पर ट्रैफिक लगा रहा। 
विज्ञापन


एक्सप्रेस एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में स्थानीय भाजपा नेता अभिषेक सिंह ने कहा कि हमने कार्यक्रम के लिए पुलिस से अनुमति ली थी, लेकिन करीब 5.30 बजे तृणमूल कार्यकर्ताओं के एक समूह ने हम पर कांच की बोतलें फेंकी। उन्होंने कहा कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कुछ नहीं किया। 

सूत्रों के मुताबिक दोनों गुटों के लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे इससे जीटी रोड़ पर जाम लग गया। जाम को हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। आपको बता दें कि संघर्ष के बाद इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और लड़ाकू बल कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियत्रंण में कर लिया गया है। घटना स्थल पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के संदर्भ में राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने बताया कि घटना में कई भाजपा समर्थक घायल हुए हैं। भाजपा ने दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से हमला किया गया था, लेकिन एक स्थानीय टीएमसी नेता ने सभी आरोपों को खारिज किया है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा शनिवार की घटना के विरोध में रैली का आयोजन कर सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें