फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन 

Thu, 14 May 2020 10:55 AM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे वी मुरलीधरन 
  • सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार भी रखेंगे अपने विचार 
  • कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तरीकों पर होगी चर्चा
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री वी मुरलीधरन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन सप्ताहांत में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे और उन्हें बताएंगे कि भारत कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से किस प्रकार निपट रहा है। इस वेब सम्मेलन के आयोजकों ने बुधवार को बताया कि 17 मई को आयोजित होने वाले इस संवाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार भी अपने विचार रखेंगे।

विज्ञापन


‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स (एफआईए) और ‘बिहार एंड झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (बीएजीएएनए) ने इस वेब सम्मेलन का आयोजन किया है। एफआईए के प्रवक्ता अंकुर वैद्य ने कहा, ‘ये वेबिनार एकजुटता का एहसास कराने के साथ-साथ तथ्यात्मक ज्ञान और समाधान मुहैया कराते हैं।’

उन्होंने कहा कि इन वेबिनार में इस प्रकार की अभूतपूर्व सामुदायिक भागीदारी का साक्षी बनना ज्ञानवर्धक है। एफआईए के पूर्व अध्यक्ष और बीएजीएएन के प्रवक्ता आलोक कुमार ने कहा कि पिछले दो महीने में दोनों संगठनों ने कोरोना वायरस संबंधी विभिन्न विषयों पर काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह वेबिनार शीर्ष भारतीय नेताओं से कोरोना वायरस संबंधी विभिन्न मामलों को समझने के अलावा यह जानने का अवसर देता है कि देश ‘इस चुनौती से सफलतापूर्वक कैसे निपट’ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें