फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में AIIMS पर सियासत: अलप्पुझा नहीं तो कहां बनेगा एम्स? BJP के रुख के इतर सुरेश गोपी पुरानी मांग पर डटे

Fri, 26 Sep 2025 02:14 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल में एम्स कहां बनेगा? इस बात को लेकर राज्यभर में सियासत तेज है। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी अपनी पुरानी मांग पर डटे है कि एम्स अलप्पुझा में बनाया जाए, हालांकि भाजपा ने इस उनका व्यक्तिगत विचार बताया था। साथ ही इस बात पर जोर भी दिया था कि एम्स का निर्णय केंद्र और राज्य की सहमति से होगा।

विज्ञापन
सुरेश गोपी - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में एम्स की मांग को लेकर चल रही बयानबाजी ने राज्यभर में सियासत गर्माहट तेज कर दी है। ऐसे में एक बार फिर केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी नेमामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि केरल में एम्स के विषय में उनका रुख 2016 जैसा ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैंने जो कहना था, कह दिया है। मेरा एक ही रुख है, जो 2016 में था, वही है।

यह बयान सुरेश गोपी के हालिया उस घटनाक्रम के बाद आया है, जिसमें उन्होंने अलप्पुझा जिले में एम्स की मांग की थी। कई पार्टी नेताओं ने इसे उनका व्यक्तिगत मत बताया और कहा कि एम्स कहां स्थापित होगा, यह केंद्र सरकार तय करेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Supreme Court On Green Crackers: सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखे बनाने की दी इजाजत, दिल्ली-NCR में बिक्री पर रोक

2016 में क्या कहा था सुरेश गोपी ने?
बता दें कि 2016 केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा था कि वे केरल में एम्स के लिए प्रयास करेंगे। ऐसे में इस हफ्ते उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री से अलप्पुझा में जमीन आवंटित करने का अनुरोध भी किया। हालांकि, राज्य की सत्ताधारी माकपा ने इसे विवादित बनाने की कोशिश बताया। सरकार ने एम्स के लिए कोझिकोड को उपयुक्त स्थान बताया है और वहां जमीन भी आवंटित की है।

इसके बाद भाजपा के राज्य महासचिव एमटी रमेश ने कहा कि पार्टी एम्स की स्थापना केरल में कहीं भी स्वागत करती है और गोपी की मांग उनके व्यक्तिगत विचार हैं। उन्होंने बताया कि एम्स का स्थान केंद्र सरकार और राज्य के बीच समन्वय से तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- WB School Jobs Scam: हाईकोर्ट से पूर्व मंत्री पार्थ को मिली जमानत, दुर्गा पूजा से पहले जेल से होंगे रिहा?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें