फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile App: मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सागर-सेतु मोबाइल ऐप किया लॉन्च, व्यापारियों को भी होगा लाभ

Sat, 01 Apr 2023 05:34 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोनोवाल ने कहा कि यह ऐप उन गतिविधियों की वास्तविक समय की जानकारी देगा, जो आमतौर पर आयातक, निर्यातक और सीमा शुल्क दलाल की पहुंच में नहीं होती हैं, जिसमें  जहाज से संबंधित जानकारी, गेट, कंटेनर फ्रेट स्टेशन और लेनदेन शामिल हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक की उपस्थिति में राष्ट्रीय रसद पोर्टल (समुद्री) सागर-सेतु मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इस मौके पर बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सोनोवाल ने कहा कि यह ऐप उन गतिविधियों की वास्तविक समय की जानकारी देगा, जो आमतौर पर आयात, निर्यात और सीमा शुल्क दलाल की पहुंच में नहीं होती हैं, जिसमें  जहाज से संबंधित जानकारी, गेट, कंटेनर फ्रेट स्टेशन और लेनदेन शामिल हैं। यह आयात और निर्यात की निकासी प्रक्रिया जैसे कंटेनर फ्रेट स्टेशन शुल्क, शिपिंग लाइन शुल्क, परिवहन शुल्क आदि के लिए आवश्यक भुगतान के लिए डिजिटल लेनदेन को भी सक्षम बनाता है। 

ऐप से व्यापारियों को होगा लाभ
पोर्ट शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार, सागर-सेतु ऐप से व्यापारियों को लाभ होगा। अनुमोदन और अनुपालन के लिए कम टर्नअराउंड समय के साथ सुविधा में सुधार होगा। संचालन और ट्रैकिंग की दृश्यता में वृद्धि होगी। मंत्रालय ने कहा, ऐप से सेवा प्रदाताओं को लाभ होगा। साथ ही रिकॉर्ड और लेन-देन पर नज़र रखने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें