केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि चार युवक उनका पीछा कर रहे थे। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हड़कंप मच गया। मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चाणक्यपुरी पुलिस थाने में ईरानी ने शिकायत दर्ज कराई है और हिरासत में लिए गए चार युवक कॉलेज स्टूडेंट हैं। ईरानी ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह कार से सफर कर रही थीं, तब चार युवक उनके पीछे आए और कार को ओवरटेक करने की कोशिश की।
दिल्ली पुलिस ने समाचार एजेंसी एनएनआई को बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे चार लोगों ने स्मृति ईरानी की कार को उस वक्त ओवरटेक करने की कोशिश की जब वह मोती बाग फ्लाईओवर से गुजर रही थीं।
Four men detained after Smriti Irani lodged a complaint with Delhi Police saying that they chased her: Visuals from Chanakyapuri Police stn pic.twitter.com/zljPheYFAn
— ANI (@ANI_news) April 1, 2017