अमेरिका में राहुल गांधी की पीएम मोदी पर टिप्पणियों के बाद बीजेपी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर पलटवार किया है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर करारा हमला करते हुए कहा है कि राहुल ने सोनिया गांधी पर ही सवाल उठाए हैं।
पढ़ें- अमेरिका में बोले राहुल- कश्मीर में बिगड़े हालातों के लिए केंद्र जिम्मेदार
A failed dynast today chose to speak about his failed political journeys in USA: Smriti Irani on Rahul Gandhi pic.twitter.com/1hCoXHyMeY
— ANI (@ANI) September 12, 2017
राहुल ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बयान देते हुए कहा कि 2012 में कांग्रेस में अहंकार था। ये वो वक्त था जब कांग्रेस का लोगों से संवाद बंद हो गया था, इस वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
To say that Congress became arrogant under Smt. Gandhi and hence lost election is a big political confession in itself: Smriti Irani on RG pic.twitter.com/kKEJTgv0IK
— ANI (@ANI) September 12, 2017
ईरानी ने ये भी कहा कि पीएम गरीब परिवार से आते हैं। ईरानी ने ये भी कहा कि पीएम पर राहुल का तंज कसना कोई नई बात नहीं है।
After failing to connect with ppl of India Mr Gandhi chooses platform of convenience for berating his political opponents-Smriti Irani on RG pic.twitter.com/6yzRvbuxnL
— ANI (@ANI) September 12, 2017
ये कहा स्मृति नेः
भाजपा में परिवारवाद नहीं है। राहुल ने सोनिया पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस के नेतृत्व में जीएसटी असफल, पीएम मोदी की जीएसटी पास कराने में बड़ी भूमिका।
मोदी पीएम के पद पर अपनी काबिलियत के बल पर पहुंचे हैं।
राहुल को अमेठी जाकर के बदहाली देखनी चाहिए। देश उनकी विफलता को अच्छी तरह से जानता है। जब देश में उनको कोई सुन नहीं रहा है, तो विदेश में जाकर के बोल रहे हैं।
कश्मीर संकट के लिए कांग्रेस दोषी है।