फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ में अब आयुष का स्थायी प्रतिनिधि होगा : नाइक

Mon, 22 Oct 2018 04:11 PM IST
भाषा, नागपुर
विज्ञापन
श्रीपाद नाईक
विज्ञापन

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने रविवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में अब आयुष मंत्रालय का एक स्थायी प्रतिनिधि होगा। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में योग और प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान स्थापित किए जाने की बात भी कही।

विज्ञापन


नाइक ने कहा, ‘‘पद होने के बावजूद डब्ल्यूएचओ में हमारा कोई स्थायी प्रतिनिधि नहीं था। अब आयुष का डब्ल्यू एच ओ में एक स्थायी प्रतिनिधि होगा। हमने डब्ल्यू एच ओ में 12 देशों के साथ संकाय शिक्षण, अनुसंधान और छात्र विनिमय कार्यक्रम को लेकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।’’ 

उन्होंने एक समारोह को संबोधित करते हुए कि हरियाणा के झज्जर में पहले ही योग और प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान की स्थापना की जा चुकी है और तमिलनाडु के नगमंगलम में इसी तरह के संस्थान की स्थापना के लिए कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


आयुष मंत्री ने कहा, ‘‘इसी तरह पुणे में 1,000 करोड़ रुपये की लागत से पुणे में एक प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान बनाया जा रहा है। महाराष्ट्र के विदर्भ में राष्ट्रीय औषध पादप संस्थान की स्थापना की जाएगी।’’ नाइक ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि आयुष मंत्रालय देश के प्रत्येक जिले में पचास-पचास बिस्तरों की क्षमता वाले अस्पताल स्थापित करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें